{"_id":"66ccf8bcf65c21c278012184","slug":"truck-driver-dies-in-road-accident-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-123162-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क हादसे में ट्रक चालक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क हादसे में ट्रक चालक की माैत
Tue, 27 Aug 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। नेशनल हाईवे पर गांव खानपुर जट्टान के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का चालक बीच में ही फंस गया। उसे चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन से निकाला जा सका। इसके बाद मृतक चालक का शव एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के रोपड़ शहर जा रहे एक ट्रक का शाहबाद में नेशनल हाईवे के पास टायर फट गया था। इसके बाद चालक ने उसको साइड में खड़ा कर दिया। रात करीब 12:30 बजे पानीपत निवासी पिंटू पानीपत से ट्रक में कंबल लोड कर लुधियाना की ओर जा रहा था। उसके ट्रक की सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आ रहे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पिंटू ट्रक के केबिन में ही फंस गया।
राहगीरों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। तब तक हाईवे पर जाम लग चुका था। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया तो वहीं करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी हाइड्रा मशीनों की मदद से केबिन काटकर पिंटू के शव को बाहर निकाला। ट्रक लेकर रोपड़ जा रहे कमलेश ने बताया कि उनके ट्रक का टायर फट गया था। इसके कारण उन्होंने इंडिकेटर ऑन कर ट्रक को साइड में खड़ा कर दिया था। रात को करीब 12 से एक बजे के बीच ये हादसा हो गया। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के मुताबिक इस हादसे में दूसरे ट्रक के चालक पिंटू निवासी पानीपत की मौके पर ही मौत हो गई। वह पानीपत से कंबल लेकर लुधियाना जा रहा था। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली-अम्बाला नेशनल हाईवे पर गांव खानपुर कोलियां के पास एक ट्राले को पीछे से हरियाणा रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई थी।