फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Troubled by financial crisis, the young man hanged himself

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled by financial crisis, the young man hanged himself
गांव भैंसी माजरा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक काम न मिलने की वजह से काफी दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव भैंसी माजरा निवासी शेर सिंह ने बताया कि उसका बेटा विजय कुमार (23) काम न मिलने और आर्थिक तंगी के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार रात को वह सब लोग खाना खाकर सो गए थे। रात 12 बजे तक विजय घर पर ही था। सुबह वह पांच बजे उठे तो विजय अपने बिस्तर पर नहीं था। उन्हें लगा कि विजय शौच के लिए गया होगा, मगर काफी देर तक वह नहीं लौटा। सात बजे उन्हें सूचना मिली कि विजय का शव गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी राहुल ने बताया कि पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed