{"_id":"6293d2e224ec64761a1b6072","slug":"trees-pillars-broken-due-to-storm-sheds-of-rice-mills-blew-up-kurukshetra-kurukshetra-news-knl10982960","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से पेड़, खंभे टूटे, राइस मिलों के शेड उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से पेड़, खंभे टूटे, राइस मिलों के शेड उड़े
विज्ञापन
आंधी से राइस मिल में टूटी शेड की बनी छत। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। आंधी-तूफान व बारिश के अगले दिन फिर से गर्मी ने खूब सताया। दिन में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं शनिवार रात्रि जिले में 10 एमएम बारिश हुई, जिससे रात भर काफी राहत रही। वहीं बरसात के साथ आई तेज आंधी से वृक्ष व बिजली के खंभे गिर गए। जिससे शहर व आसपास के क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तेज अंधड़ से कुछ राईस मिलों के शेड भी उड़ गए, जिससे राईस मिलरों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। काठगढ़ रोड पर स्थित पपनेजा ट्रेडर राइस मिल में बना शेड उखड़ गया। राइस मिल के मालिक जगदीश पपनेजा ने बताया उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
शेड के नीचे खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा बंसल राइस में भी आंधी से काफी नुकसान हुआ। रात को आंधी के कारण फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है वहीं मंगलवार को 41/26 और बुधवार से रविवार तक 42/27 डिग्री रहने की संभावना है।