फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Treatment should be easily available to people: Naveen Jindal

सहज तरीके से उपलब्ध हो लोगों को इलाज : नवीन जिंदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Treatment should be easily available to people: Naveen Jindal
कुरुक्षेत्र। नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशाल हेल्थ मेले में जांच करते चिकित्सक।  संवाद
कुरुक्षेत्र। सहज तरीके से लोगों को इलाज उपलब्ध हो तो बहुत से लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर सामने आ सकते हैं। अधिकतर लोग इस वजह से समय पर अपना इलाज नहीं करवा पाते कि मूलभूत सुविधा उनसे दूर और कठिन होती है। यह कहना है सांसद नवीन जिंदल का। वे महंत प्रभात पुरी कन्या स्कूल में आयोजित विशाल स्वास्थ्य मेले में आए लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह भी बढ़ाया। स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य की जांच करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। लोगों ने विशेष कर बॉडी एनालाइजर मशीन का लाभ लिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में निरीक्षण करने के उपरांत सांसद जिंदल ने पत्रकारों को बताया कि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से लगभग 187 चिकित्सकों की टीम लोगों के इलाज के लिए पहुंची। इसके साथ-साथ हमारी फाउंडेशन और भाजपा के कार्यकर्ता भी स्वयंसेवक के रूप में सेवा के लिए तत्पर रहे। इस चीज का विशेष ख्याल रखा गया है कि प्रत्येक बीमारी की यहां जांच हो। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी टेस्ट की सुविधा वाली आधुनिक बस भी मौके पर ही उपलब्ध रही। जिसमें सभी उपकरण रहे। इससे ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी को समय रहते डिटेक्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन



मेडिकल वैन को दिखाई हरी झंडी
सांसद नवीन जिंदल ने निशुल्क मेडिकल वैन सेवा भी शुरू की। स्वास्थ्य मेले के दौरान रविवार को राज्य मंत्री सुभाष सुधा, रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स व जिलाध्यक्ष रवि बतान सहित अन्य लोगों ने मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने चुनाव के समय जो वादे जनता से किए थे। उन्हें पूरा करने की दिशा में वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल वैन में डॉक्टर, नर्स व टेक्नीशियन की टीम मौजूद रहेगी इसके साथ-साथ इसमें मेडिकल टेस्ट की सुविधा व दवाइयां आदि भी होंगी। एक साधारण ओपीडी में जो सुविधा होती हैं। वह सब इस वैन में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed