फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Traveling in dilapidated buses is becoming difficult

Kurukshetra News: खटारा बसों में सफर करना हो रहा मुश्किल

Sat, 23 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 23 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Traveling in dilapidated buses is becoming difficult
कुरुक्षेत्र। रोडवेज परिसर में खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
- रोजाना सफर के दौरान खराब हो रही बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। रोडवेज विभाग इन दिनों कंडम बसों के सहारे चल रहा है। रूटों पर रोजाना चार से पांच बसों के पहिए थम रहे हैं। ऐसे में कंडक्टर ड्राइवर के साथ-साथ बस में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस के खराब होने के बाद विभाग यात्रियों के लिए बसें तो भेज रहा है लेकिन तब तक यात्रियों को आधे से एक घंटे तक धूप में इंतजार करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही के पास रोडवेज की बस खराब हो गई। वहीं सप्ताहभर पहले मोहन नगर चौक पर भी अचानक बस खराब हुई। कुरुक्षेत्र डिपो को दूसरे जिलों से पुरानी 62 बसें मिल चुकी हैं, जो कुछ किलोमीटर चलने के बाद कंडम घोषित हो रही हैं। दो माह में विभाग में करीब 25 बसें कंडम हो चुकी हैं। ऐसे में दूसरे डिपो से बसों का मिलना न मिलना बराबर है। जिलेभर में 250 बसों की जरूरत है लेकिन इन दिनों जिलेभर के डिपो में 146 बसें हैं जिनमें से 48 बसें पिहोवा डिपो में हैं।
विज्ञापन

बॉक्स

बसों के कम होने से कम हुए फेरे
कुरुक्षेत्र-पिहोवा रूट पर रोडवेज के 65 टाइम थे लेकिन अब करीब 40 टाइम रह गए हैं। यमुनानगर रूट पर भी रोडवेज के 36 टाइम थे जिनमें से करीब 12 टाइम कम हो गए। पिहोवा रूट पर हर 10 से 15 मिनट बाद रोडवेज की बस चलती थी लेकिन अब एक से दो घंटे बाद बस चलती है। ऐसे में पास धारकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। अगर किसी पास धारक की एक बार बस छूट जाए तो उसे सरकारी बस के लिए तीन से चार घंटे इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

आठ से 10 बसें सर्विस पर
सर्विस के लिए वर्कशॉप में रोजाना आठ से 10 बसें सर्विस के लिए खड़ी रहती हैं। बसों की कमी के कारण रूटों पर बेहतर परिवहन व्यवस्था नहीं बन पा रही। ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

बॉक्स
बसों के मिलने के बाद सुधरेंगे हालात : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन व्यवस्था दिए जाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। डिपो में करीब 22 बसें और आएंगी। बसों के आने से डिपो में हालात सुधरेंगे। रूट पर कुछ बसें खराब जरूर हो रही हैं लेकिन रूटों पर बेहतर व्यवस्था बनेगी।

कुरुक्षेत्र। रोडवेज परिसर में खड़ी बसें। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोडवेज परिसर में खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed