{"_id":"6a8b5b214e146a77620ab15a","slug":"transport-two-additional-buses-will-operate-to-haridwar-on-sawan-purnima-kurukshetra-news-c-18-knl1018-976246-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन : सावन पूर्णिमा पर हरिद्वार के लिए दो अतिरिक्त बसों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन : सावन पूर्णिमा पर हरिद्वार के लिए दो अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सावन की शिवरात्रि के बाद अब सावन पूर्णिमा पर हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को हरिद्वार जाने के लिए बस का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। करनाल रोडवेज ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरिद्वार रूट पर दो बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है।
वर्तमान में इस मार्ग पर सात बसें चल रही हैं। इनमें से छह बसें सीधी हरिद्वार और एक देहरादून तक जाती हैं। अब हरिद्वार जाने वाली दो बसों को अतिरिक्त फेरे लगाने के लिए रिजर्व किया गया है। ऐसे में सावन पूर्णिमा पर 27 और 28 अगस्त को यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
खास बात यह भी है कि इनमें से तीन बसें हरिद्वार के बस स्टैंड पर नाइट स्टे भी करेंगी यानी गंगा स्नान के बाद अगले दिन यात्री उसी बस में करनाल वापस भी आ सकते हैं। सुबह 6:20 से लेकर दोपहर 3:20 बजे तक हरिद्वार के लिए पुराने बस अड्डे से बस चलाने का समय निर्धारित है। इनमें एक बस देहरादून तक जाएगी वहां से हरिद्वार के लिए दूसरी बस लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
सुबह 8:20 और 9 बजे करनाल से चलने वाली बसों की शुरुआत असंध सब डिपो से होगी, यहां से इनके चलने का समय सुबह 6:41 और 7:30 बजे है। ऐसे में असंध के श्रद्धालुओं को भी सीधी बस का लाभ होगा।
करनाल से हरिद्वार तक सीधी छह बसें चलाई जा रही हैं। अब शिव भक्त अपनी सुविधा अनुसार आसानी से सफर तय कर सकेंगे। उनकी सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए शिवरात्रि की तरह हरिद्वार के लिए दो बसें और बढ़ा रहे हैं। एक तरफ का किराया 300 रुपये प्रति सवारी रहेगा। - कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, करनाल डिपो