फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Transformer stealing gang busted, four accused arrested

Kurukshetra News: ट्रांसफार्मर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Transformer stealing gang busted, four accused arrested
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने ट्रांसफार्मर का सामान चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दादा-पोते समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेम चंद, शिव कुमार उर्फ गोविंदा निवासी देवापुर जिला संभल व गाड़ी चालक अवधेश निवासी शेखगढ़ी जिला हाथरस यूपी की निशानदेही पर टीम ने चोरी का सामान खरीदने के आरोपी दुकानदार संतोष निवासी डिहिरखास जिला बस्ती यूपी को भी काबू किया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि एसडीओ बिजली निगम कार्यालय पिपली ने शिकायत में बताया था कि 28-29 जुलाई की रात्रि को चाेर कडामी में खेतों से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चुरा ले गए थे। थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी खेम चंद, शिव कुमार व अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पांच क्विंटल तार तांबा व लोहा पत्ती, वारदात में इस्तेमाल औजार और कार बरामद की गई। उधर, टीम ने चोरी का सामान खरीदने के आरोपी संतोष को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष से 29 किलो 300 ग्राम तार तांबा व लोहा पत्ती बरामद की गई। अदालत के आदेश से सभी आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन




खेम चंद पर 150 से ज्यादा मामले दर्ज
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी खेम चंद 1980 का मैट्रिक तथा आईटीआई पास आउट है। वह बिजली उपकरणों के बारे में अच्छी जानकारी रखता है। आरोपी ने 1990 से 2000 तक कैथल में सब्जी बेचने का काम किया। उसके बाद इलाके की जानकारी होने पर उसने अपने भाइयों के साथ ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने का शुरू कर दिया था। आरोपी के खिलाफ 2011-12 में जिला करनाल में ट्रांसफार्मर चोरी के 81 मामले और वर्ष 2017-18 में जिला कुरुक्षेत्र में करीब 21 दर्ज है। वर्ष 2023-24 में चोरी की करीब 50 वारदात को अंजाम दे चुका है। खेम चंद अपने पोते शिव कुमार और अन्य भाई-भतीजे के साथ चोरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed