फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Trains getting late for hours, waiting for passengers

Kurukshetra News: घंटों लेट हो रही ट्रेनें, इंतजार में यात्री हलाकान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Trains getting late for hours, waiting for passengers

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारिश और नदियों में आए उफान के चलते रेल यातायात अभी तक सुचारू है। कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं, जबकि कई ट्रेनें रद हैं। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें घंटों स्टेशन पर ही इंतजार में गुजारने पड़ रहे हैं।
गुरुवार को भी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली कई रेल गाड़ियां रद रहीं तो कई घंटों लेट से पहुंची। वहीं मौसम के इस बिगड़े मिजाज के कारण, अभी तक रेलवे के हालात सामान्य नहीं हुए हैं। जिसके कारण रेलवे को रोजाना दो से तीन लाख रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को गाड़ी संख्या 14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो कि फाजिल्का से चलकर दिल्ली के लिए रवाना होती है, जिसका समय कुरुक्षेत्र से सुबह नौ बजकर 35 मिनट निर्धारित है, 11 घंटे तक लेट रही। वहीं गाड़ी संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस, 23 घंटे 53 मिनट तक लेट रही। रद्द होने वाली गाड़ियों में गाड़ी संख्या 14453 हिमाचल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19412 साबरमती एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14796 एकता एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित कई अन्य गाड़ियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्टेशन मास्टर विनोद कुमार का कहना है कि अंबाला के समीप भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण, लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ ट्रेनों को रेलवे विभाग की ओर से रद किया है। इसके कारण कुछ ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed