फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   train, drop, women dead, child serious, police, kurukshetra

ट्रेन से गिरकर महिला यात्री की मौत, बच्ची की हालत गंभीर

Tue, 09 May 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 09 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि मृतका की साढ़े तीन वर्षीया बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हुई है। यह दर्दनाक हादसा कुरुक्षेत्र-अंबाला रेलवे ट्रैक पर गांव ढोला माजरा के निकट हुआ। किसी ग्रामीण ने इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम और रेलवे अधिकारियों को दी थी। जिसके रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर एंबुलेंस सेवा और रेलवे पुलिस को सूचित किया गया। उक्त घटनास्थल की सूचना मिलते ही एंबुलेंस में घायल बच्ची को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, जबकि रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और 30 वर्षीया अज्ञात मृतका की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल के आसपास से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे मृतका के घर और परिवार वालों का सुराग लग सके। वहीं शाहाबाद में घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया या है। उसकी हालत काफी नाजुक बताई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक बच्ची के साथ पीजीआई में एक सहायक भी भेजा गया है। यहां चौंकाने वाली बात ये है कि इस घटना के दौरान जहां बच्ची की माता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं संयोगवश बच्ची की जान को कोई खतरा नहीं है। हालांकि बच्ची की एक टांग और बाजू में फैक्चर है। रेलवे पुलिस ने शक जताया है कि उक्त महिला चलती ट्रेन से गिरी है। हालांकि रेलवे पुलिस इस मामले में आत्महत्या की आशंका से भी इंकार नहीं करती।
विज्ञापन


सुबह साढ़े सात बजे पहुंचाया गया बच्ची को
चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि साढ़े बजे एंबुलेंस में साढ़े तीन साल की बच्ची गंभीर हालत में शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। यह बच्ची ढोला माजरा के निकट रेलवे ट्रैक पर मिली थी। इस बच्ची बच्ची बाई बाजू और दाईं टांग में फैक्चर था। गंभीर हालत के चलते इस बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिनाख्त के प्रयास जारी-थाना प्रभारी
राजकीय रेलवे पुलिस कुरुक्षेत्र थाना के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव ढोला माजरा के निकट रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश लहूलुहान अवस्था में पड़ी है। यह सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल के निकट साढ़े तीन साल की बच्ची घायलावस्था में रो रही थी। वहीं थोड़ी ही दूरी पर एक महिला की लाश यहां पड़ी मिली। थाना प्रभारी के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed