{"_id":"6a715da87af35e73fc0cf522","slug":"tragic-incident-in-kurukshetra-couple-dies-after-being-buried-under-debris-when-house-roof-collapses-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: घर का लेंटर गिरने से मलबे में दबे दंपती की माैत, बेटा चाय लेकर आया तो दहला दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: घर का लेंटर गिरने से मलबे में दबे दंपती की माैत, बेटा चाय लेकर आया तो दहला दिल
Tue, 04 Aug 2026 09:04 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: Nivedita
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:04 AM IST
सार
करीब 50 वर्षीय करनैल सिंह व उनकी पत्नी जसविंदर कौर खेतों की ओर बने कमरे में हर रोज की तरह सोए हुए थे। सुबह करीब पांच बजे उनका बेटा प्रिंस हर रोज की तरह चाय लेकर गया तो वह मंजर को देख दहल उठा।
विज्ञापन
मृतक दंपती
- फोटो : संवाद
विस्तार
लाडवा क्षेत्र के गांव बड़ौंदी में रात को दर्दनाक हादसा हुआ। घर का लेंटर गिरने से पति पत्नी मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। करीब 50 वर्षीय करनैल सिंह व उनकी पत्नी जसविंदर कौर खेतों की ओर बने कमरे में हर रोज की तरह सोए हुए थे। सुबह करीब पांच बजे उनका बेटा प्रिंस हर रोज की तरह चाय लेकर गया तो वह मंजर को देख दहल उठा।
विज्ञापन
जिस कमरे में उसके माता-पिता सोए हुए थे उसका लेंटर गिरा हुआ था और दोनों नीचे दबे हुए थे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
प्रिंस ने बताया कि उसके पिता किराए पर जमीन लेकर खेती करते थे।जिस कमरे में वह सोए हुए थे उसकी एक दीवार खेतों की ओर थी और उसकी मिट्टी खिसकने से दीवार कमजोर हो रही थी। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया।
विज्ञापन