{"_id":"655860429d298a73700984b3","slug":"tragic-accident-in-kurukshetra-bus-crushed-son-in-front-of-father-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: रोडवेज ने पिता के सामने बेटे को कुचला, नीचे उतरते वक्त चालक ने अचानक चला दी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: रोडवेज ने पिता के सामने बेटे को कुचला, नीचे उतरते वक्त चालक ने अचानक चला दी बस
Sat, 18 Nov 2023 12:32 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:32 PM IST
सार
पिता करीब ढाई बजे बेटे को लेने लाडवा पुल के पास गया था। यहां जैसे ही मिहिर बस की अगली खिड़की से नीचे उतरने लगा तभी चालक ने बस चला दी, जिससे उसका बेटा नीचे गिर गया और बस का पिछले पहिए उसके ऊपर से निकल गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में शाहाबाद में लाडवा पुल के पास रोडवेज बस चालक ने एक छात्र को उसके पिता के सामने टक्कर मारकर कुचल दिया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में छात्र को इलाज के लिए ले जाया गया, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मिहिर हंस (18) के रूप में हुई। मिहिर 12वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में पंकज कुमार निवासी हुडा शाहाबाद ने बताया कि उसका बेटा मिहिर कुरुक्षेत्र में एक सेंटर से नॉन मेडिकल की कोचिंग ले रहा था। वह हर रोज उसे बस अड्डे पर छोड़ने व लेने के लिए जाता था। शुक्रवार दोपहर भी वह उसे लेने गया था। करीब ढाई बजे वह उसे लेने लाडवा पुल के पास गया था। यहां जैसे ही मिहिर बस की अगली खिड़की से नीचे उतरने लगा तभी चालक ने बस चला दी, जिससे उसका बेटा नीचे गिर गया और बस का पिछले पहिए उसके ऊपर से निकल गए।
विज्ञापन
उसने तुरंत मिहिर को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वह मिहिर को पीजीआई की जगह फोर्टिस अस्पताल मोहाली लेकर पहुंचाया, मगर चिकित्सकों ने मिहिर को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन