फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   traffic rule, village, helmet, two whellers, kurukshetra

ऐसा गांव जहां बिना हेलमेट कोई नहीं चलाएगा दोपहिया वाहन

Thu, 13 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 13 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
traffic rule, village, helmet, two whellers, kurukshetra
हरी झंडी दिखाते विधायक। - फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा हलके का दुगारी ऐसा गांव होगा जहां के लोग पूरी तरह से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे और हर वाहन चालक के पास हेल्मेट होगा। लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने बुधवार को इस गांव से जियो जिंदगी, सेल्फी विद हेल्मेट व सुरक्षित गांव अभियान की शुरुआत की। विधायक डॉ. पवन सैनी ने वाहन चालकों को शपथ भी दिलाई कि वह बिना हेल्मेट वाहन पर नहीं चलेंगे और दूसरों को भी हेल्मेट पहनकर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह देश का पहला गांव होगा जहां के लोग पूरी तरह से हेल्मेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाएंगे।

विज्ञापन


गांव के प्राथमिक स्कूल में गांववासियों व आसपास से आए लोगों को प्रेरित करते हुए विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है और इनमें भी 80 फीसदी लोग बिना हेल्मेट के कारण मारे जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह साइकिल चालकों के लिए सड़क पर अलग लाइन की मांग भी उठाएंगे और मुख्यमंत्री से मिलकर मांग रखेंगे कि सबसे पहले पिपली से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी तक साइकिल सड़क लाइन का निर्माण कराए।
विज्ञापन


दुगारी गांव प्रदेश का ही नहीं देश का पहला सुरक्षित गांव है, जहां हर वाहन चालक के पास अब हेल्मेट है और जहां गांववासियों ने बिना हेल्मेट न चलने की शपथ उठाई है। उन्होंने लोगों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए हेल्मेट पहनकर कई दर्जन वाहन चालकों के साथ मोटरसाइकिल रैली भी निकाली। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवरभान नरवाल, सरपंच राजबीर सिंह, भाजपा मंडल प्रधान ओमबीर बुढ़ा, आजाद भारद्वाज, रामप्रसाद शहजादपुर, सरपंच राजपाल बपदा, हुकम चंद गोबिंदगढ़ समेत कई गांवों के सरपंच गांववासी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत करेगी प्रस्ताव पास: सरपंच
सरपंच राजबीर सिंह ने कहा कि यह ऐसा अभियान है, जिससे हर परिवार का फायदा है। वह गांव की पंच सुषमा रानी, शेर मुहम्मद, राजबीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप कुमार व रीतू रानी से बात कर पंचायत में प्रस्ताव पास करेंगे कि उनके गांव में कोई भी वाहन चालक बिना हेल्मेट के न चलें। उन्होंने कहा कि बिना हेल्मेट चलने वालों से वह जुर्माना वसूलकर उसे हेल्मेट देंगे ताकि वह आगे से बिना हेल्मेट के न चल सके। वहीं गांव की पंच सुषमा रानी ने कहा कि महिलाओं को इसके लिए जागरूक करेंगी, ताकि वह अपने परिवार के सदस्यों को बिना हेल्मेट वाहन पर घर से बाहर न निकलने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed