फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   tractor driver loot accused arrest

पिस्तौल के बल पर ट्रैक्टर चालक से लूटपाट करने के चार आरोपी चढ़े सीआईए-2 के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
tractor driver loot accused arrest
सीआईए-2 की टीम ने गत दिनों दिन दिहाड़े पिस्तौल की नोक पर ट्रैक्टर चालक से हुई लूटपाट मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान जगविंद्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासीडेरा गोबिंद नगर, प्रवीन उर्फ पिन्ना पुत्र सतपाल वासी कमोदा, अश्विनी उर्फ सोनू उर्फ मंगू पुत्र नारायण दत्त वासी सिरसी (करनाल) और देवेंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र बनारसी दास वासी सिरसल (कैथल) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 अगस्त को राज किशोर पुत्र धनपत वासी भैंसवाल (पानीपत) ने थाना केयूके में अपनी शिकायत में बताया कि वह गगनदीप वासी पानीपत की लाइट मैटल फैक्टरी में करीब 16 साल से ड्राइवरी कर रहा है। उस दिन भी वह लाइट मैटल फैक्ट्री से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव कमौदा का सामान लोड करके पानीपत से चला था। कमोदा फैक्ट्री में सामान उतारकर फैक्टरी संचालक विरेंद्र सिंह से 10 लाख रुपये लेकर एक कपड़े के थैले में डालकर ट्राली के टुल बाक्स में रखकर ताला लगाकर करीब दो बजे कमोदा फैक्टरी से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पानीपत के लिए चला था। जब वह ढांड-कुरुक्षेत्र रोड पर करीब एक किलोमीटर पहुंचा तो वहां खड़े एक युवक ने इशारा करके ट्रैक्टर को रुकवाया और वह उसके ट्रैक्टर पर बैठ गया। जब वह लोग ज्योतिसर टी प्वाइंट के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर पर बैठे युवक ने उसे ट्रैक्टर को रोककर नीचे उतरने की बात कही थी। जब उसने उसे नीचे उतारने के लिए ट्रैक्टर को साइड में रोका तो युवक ने अपनी पैंट से पिस्टल निकालकर उसके पेट (बख्खी) में लगा दी। उक्त युवक ने उस हथियार से उसके सिर में भी चोट मारी थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार एक अन्य युवक वहां पहुंचा और उससे युवक से उसे गोली मारने की बात कहने लगा। तब उन दोनों युवकों ने उससे ट्राली के टुल बाक्स की चाबी छीन कर टुल बाक्स में रखे 10 लाख रुपये व उसका मोबाइल छीनकर अपनी बाइक पर सवार होकर कुरुक्षेत्र की तरफ भाग गए। इसके बाद वह अपने ट्रैक्टर को लेकर वापिस फैक्टरी में पहुंचा तथा फैक्टरी संचालक विरेंद्र को मामले की जानकारी दी। मामले की सूचना पाकर ने उसके मालिक से पानीपत बात की और मामला की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सीआईए-2 को सौंपी थी। मामले की जांच के दौरान सीआईए-2 के निरीक्षक मलकीत सिंह ने गुप्त सूत्रों की सहायता से मामले का पर्दाफाश करते हुए गत रात्रि जगविंद्र सिंह, प्रवीन, अश्विनी और देवेंद्र को अनाज मंडी पिंडारसी से वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक समेत काबू करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच का रही है।
विज्ञापन

जगविंद्र और प्रवीन करते थे फैक्टरी में काम
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जगविंद्र सिंह व प्रवीन कमोदा दोनों ही लाइट मैटल फैक्ट्ररी में नौकरी करते थे। प्रवीन ने फैक्टरी से नौकरी छोड़ चुका था तथा जगविंद्र अभी भी उसी फैक्ट्री में नौकरी करता है। प्रवीन कुमार के घर लड़की पैदा हुई थी, जिसको देखने केलिए उसके ममेरा भाई अश्वनी आया हुआ था। उस समय देवेंद्र भी गांव कमोदा में आया हुआ था। वे सभी बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान जगविंद्र भी उनके बीच आकर बैठ गया था तथा उन्होंने शराब पीते हुए योजना बनाई कि फैक्टरी में रोज सामान आता है तथा पेमेंट भी हर रोज जाती है। उसे छीनने के लिए बाइक और असले की जरूरत है तथा असला बिल्लू के पास है। योजना के मुताबिक प्रवीन ने जगविंद्र के पास उस रोज दो तीन बार फोन से बात की थी। जैसे ही ट्रैक्टर ड्राइवर फैक्टरी से 10 लाख रुपये लेकर चला उसी समय जगविंद्र ने प्रवीन को फोन पर सूचना दी। योजना मुताबिक बिल्लू ट्रैक्टर पर बैठ गया और ज्योतिसर टी प्वाइंट के पास योजना मुताबिक ड्राइवर पर पिस्तौल तानकर टूल बाक्स में रखे 10 लाख रुपये छीनकर बाइक पर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्सा बराबर बांटना की थी योजना
आरोपियों ने 10 लाख रुपये चारों में बराबर बांटने की योजना बनाई थी, जिसे उन्होंने सफल होने पर बराबर ढाई-ढाई लाख रुपये आपस में बांट लिए थे। गत रात्रि चारों अनाज मंडी पिंडारसी में बैठे हुए थे जश्न मना रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम ने चारों को काबू करके गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच के लिए पुलिस ने अदालत से चारों को दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed