फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tractor driver dies after being hit by truck

Kurukshetra News: ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies after being hit by truck
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कनीपला गांव के निकट ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त शिवाकांत 32 निवासी राजापुर जिला इटावा यूपी के रूप में हुई। थाना सदर में दर्ज शिकायत में लज्जाराम उर्फ अनुज निवासी राजापुर ने बताया कि उसका छोटा भाई शिवाकांत कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर चलाता था। दो अगस्त को सुबह 11 बजे उसे सूचना मिली कि उसके भाई शिवाकांत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना पर वह सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र में आया। यहां उसे खानपुर कोलियां गांव के सरपंच राम कुमार ने बताया कि उसके भाई को मौके से उसने एंबुलेंस में बैठाकर सरकारी अस्पताल भिजवाया था। उसके भाई के ट्रैक्टर के पीछे ट्राली थी। वह अंबाला की तरफ से कुरुक्षेत्र की तरफ अपनी साइड में आ रहा था तो कनीपला के पास हाईवे पर बने पुल के ऊपर ट्रक चालक ने ट्राली में टक्कर मार दी थी, जिससे उसका भााई सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया था। इलाज के दौरान शिवाकांत की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed