फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Took an oath to free Lord Kailash Mansarovar from China

Kurukshetra News: चीन से भगवान कैलाश मानसरोवर को मुक्ति दिलाने की शपथ ली

Thu, 11 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 11 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Took an oath to free Lord Kailash Mansarovar from China
कुरुक्षेत्र। भारत तिब्बत संयुक्त अभियान में चीन से भगवान कैलाश मानसरोवर को मुक्ति दिलाने के लिए
कुरुक्षेत्र। भारत तिब्बत संयुक्त अभियान में चीन से भगवान कैलाश मानसरोवर को मुक्ति दिलाने के लिए मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भी जोड़ते हुए श्रीमद्भगवत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लाजपत छात्रावास में संध्या आरती में भारत तिब्बत संयुक्त अभियान में चीन से भगवान कैलाश मानसरोवर को मुक्ति दिलाने के लिए मुक्ति मोर्चा के हरियाणा प्रदेश इकाई के वरिष्ठतम सदस्य स्वामी अमृतानंद व वरिष्ठ सदस्या कुसुम राणा, कुरुक्षेत्र के सरदार जोगा सिंह ने छात्रावास के 130 छात्रों व आठ आचार्यों को इस अभियान से जुड़कर कार्य करने की शपथ ग्रहण करवाई।

स्वामी अमृतानंद ने सभी छात्रों को देश के अच्छे नागरिक बनने का आशीर्वाद दिया। प्रदेश मुक्ति मोर्चा की अध्यक्षा कुसुम राणा ने सभी को भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन जीने की पद्धति का अनुसरण करने की कामना की। सरदार जोगा सिंह ने सभी को गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं पर चलने का अनुरोध किया। प्राचार्य अनिल मदान ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed