{"_id":"6121369f8ebc3e2f792b07b4","slug":"today-sisters-will-tie-rakhi-to-brother-kurukshetra-news-knl806510140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन आज : भाइयों की कलाइयों पर सजेंगी सुंदर-सुंदर राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन आज : भाइयों की कलाइयों पर सजेंगी सुंदर-सुंदर राखियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन को लेकर सप्ताह भर से बाजारों में भी रौनक लगी रही। महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। इस दौरान ग्राहकों ने राखियों सहित अन्य सामान की भी खरीदारी की। महिलाएं और युवतियां अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती भी नजर आईं। दोपहर तक बारिश होने के कारण देर शाम तक लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटी। हालांकि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से दो गज की दूरी का पालन नहीं दिखा। इस दौरान काफी संख्या में लोग व दुकानदार भी बिना मास्क के नजर आए।
बाजार में आई हैं विभिन्न प्रकार की राखियां
हर साल की तरह इस बार भी बाजारों में सोना, चांदी, राजस्थानी, लुंबी, चांदी के ब्रेसलेट, टोक्यो ओलंपिक लोगो, सतिया, खंडा साहब का लोगो, वीरा के लोगो सहित तमाम प्रकार की राखियों से बाजार सजे रहे। इस बार राखियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दुकानदार बालकिशन वर्मा ने बताया कि जो राखी पांच से 10 रुपये की आती थी। इस बार वो राखी 15-20 रुपये तक मिल रही है। वहीं सोने की राखी भी 2000 रुपये तक मिल रही है। इसके अलावा चांदी के ब्रेसलेट व अन्य 200-400 में बिक रहे हैं। इस मौके पर खरीदारी करने पहुंची गुंजन, सीमा, ज्योति, पायल, व कुसुम ने बताया कि वे अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने के लिए पहुंची हैं। इस बार काफी अच्छी राखियां बाजार में उपलब्ध हैं।