फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today is the last opportunity to apply for solar water pump.

Kurukshetra News: सोलर वाटर पंप के लिए आवेदन करने का आज अंतिम अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Today is the last opportunity to apply for solar water pump.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग हरियाणा पंचकूला द्वारा एक मार्च तक तीन एचपी में से 10 एचपी क्षमता के सोलर वाटर पंप के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जो पात्र आवेदक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वो सरल पोर्टल (सरलहरियाणा.जीओवी.इन) पर जाकर अपनी आवश्यकता अनुसार सोलर पंप की क्षमता एवं प्रकार का चयन करके अपनी पसंद की कंपनी चुने और लाभार्थी हिस्सा जमा करवाएं।


एडीसी डाॅ. वैशाली शर्मा ने कहा कि आवेदक को पीएमकुसुम.हरेडा.जीओवी.इन वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना है। इसके बाद किसान अपने पंप की क्षमता दी हुई छह श्रेणियों में से अपनी जरूरत अनुसार चयन कर सकते हैं। किसान को अपनी प्राथमिकता अनुसार कंपनियों का चयन करना है तथा चालान जनरेट करना है। चालान में पंप की दी देय राशि किसान को आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से चालान में दर्शाए गए वर्चुअल बैंक अकाउंट (जो सभी आवेदकों का अलग-अलग होगा) में ही बैंक से अथवा अपने खाते से नेट बैंकिंग में जमा करवानी होगी। राशि जमा करवाने के बाद दोबारा सरल पोर्टल पर जाकर पेमेंट वैलिडेट करने के लिए ट्रांजेक्शन नंबर/यूटीआर नंबर को चालान में लिखकर अपलोड करना होगा, जिसके पश्चात आवेदन पूर्ण हो जाएगा। इस योजना के तहत केवल वही आवेदक, किसान पात्र होंगे जो सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करेगा जैसे कि आवेदक के परिवार (परिवार पहचान पत्र) के नाम पर सोलर का कनेक्शन न हो, आवेदक के नाम बिजली आधारित पंप न हो तथा उसके नाम पर जमीन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed