फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today is the last day of application in colleges, 66 percent applications

Kurukshetra News: कॉलेजों में आवेदन का आज अंतिम दिन, 66 प्रतिशत हुए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of application in colleges, 66 percent applications
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन का सोमवार को आखिरी दिन है। अंतिम दिनों में आवेदन की चाल काफी धीमी रही। अंतिम तिथि बढ़ाने के बावजूद प्रदेश में अब तक करीब 66 प्रतिशत सीटों के लिए ही पंजीकरण हो सके हैं। रविवार को शाम चार बजे तक महज 456 पंजीकरण हो पाए। वहीं शनिवार को भी 1050 अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण करवाया था। ऐसे में अंतिम दिन तक अधिकतम 70 प्रतिशत पंजीकरण होने की संभावना है। परिस्थितियों को देखते हुए विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में सीटें रिक्त रहने की संभावना है। हालांकि पानीपत शहर के प्रमुख कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले ढाई गुना से अधिक आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन


बीते सात दिनों में पंजीकरण की स्थिति-
तिथि पंजीकरण
08 जुलाई - 1050
07 जुलाई - 5359
06 जुलाई - 6163
05 जुलाई - 4360
04 जुलाई - 3887
03 जुलाई - 3555
02 जुलाई - 1778
---

कला संकाय में सबसे ज्यादा आवेदन -
स्नातक कक्षाओं में विभिन्न कोर्सों के अनुसार अभ्यर्थियों ने सबसे ज्यादा कला संकाय में रुचि दिखाई है। वहीं वाणिज्य संकाय में भी उनका रुझान बढ़ा है। कला संकाय के लिए रविवार शाम तक 83498 आवेदन मिले थे, जबकि बीकॉम 18639 आवेदनों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। बीसीए 15337 आवेदन सहित तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने बीएससी मेडिकल 4969 व नॉन-मेडिकल 9934, बीबीए 7806, बीकॉम ऑनर्स 4891 में भी रुचि दिखाई है।
विज्ञापन




पानीपत में आवेदन की स्थिति

जिले के विभिन्न कॉलेजों में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, पानीपत शहर के प्रमुख कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले ढाई गुना से अधिक आवेदन हो चुके हैं। सबसे ज्यादा पंजीकरण आर्य कॉलेज, एसडी कॉलेज और आईबी कॉलेज में हुए हैं। आर्य पीजी कॉलेज में 2210 सीटों के लिए करीब 5200 अभ्यर्थी तो एसडी पीजी कॉलेज में 1810 सीटों के लिए करीब 4750 अभ्यर्थी, आईबी पीजी कॉलेज में 1700 सीटों के लिए करीब 4250 अभ्यर्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-18 में भी 680 सीटों के लिए 1820 अभ्यर्थी पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल-

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 10 जुलाई

दस्तावेजों की जांच : 11 जुलाई तक

पहली मेरिट सूची : 12 जुलाई

फीस जमा करने का समय : 13 से 16 जुलाई

दूसरी मेरिट सूची : 18 जुलाई

फीस जमा करने का समय : 19 से 20 जुलाई

ओपन काउंसिलिंग की तिथि - 22 जुलाई


वर्जन-
स्नातक कक्षाओं में आवेदन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो जाएगी। 12 जुलाई को पहली व 18 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 21 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेज में 2210 सीटों के लिए करीब 5200 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।

वर्जन-

आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। काॅलेज में 1810 सीटों पर करीब 4750 आवेदन हो चुके हैं। अब विद्यार्थियों को शेड्यूल के अनुसार मेरिट सूची के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।


- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय, पानीपत।



वर्जन-

राजकीय महाविद्यालय में 680 सीटों के लिए करीब 1850 आवेदन किए जा चुके हैं। आवेदन की तिथि सोमवार 10 जुलाई है। दाखिले का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है।

- डॉ. संजू अबरोल, प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed