फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   to start the eduset, prepration again, kurukshetra

ठप पड़े एजुसेट सिस्टम में जान डालने की तैयारी

Fri, 29 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
to start the eduset, prepration again, kurukshetra
demo pic - फोटो : internet

प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से ठप पड़े एजुसेट सिस्टम में फिर से जान आने की उम्मीद बनी है। शिक्षा विभाग ने इस सिस्टम को दुरुस्त बनाने का निर्णय लिया है, जिसके चलते विभाग ने हर स्कूल से एजुसेट सिस्टम की स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। लेकिन यह स्टेटस रिपोर्ट गांव के सरपंच से दस्दीक होने के बाद ही मान्य की जाएगी। विभागीय जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा निदेशक एवं मौलिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज एजुसेट सिस्टम का हाल बताए जाने को कहा गया है। जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूल के एजुसेट सिस्टम की रिपोर्ट 31 जुलाई तक भेजी जाए, ताकि उसे दुरुस्त करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सके। यह रिपोर्ट जहां ऑनलाइन देनी होगी वहीं गांव के सरपंच से तस्दीक होने के बाद निर्धारित प्रोफार्मा पर रिपोर्ट दर्शाते हुए मुख्यालय को भेजनी होगी। निदेशालय से निर्देश आते ही जहां शिक्षा अधिकारियों ने सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं वहीं स्कूल मुखिया भी यह रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


निर्धारित किया गया प्रोफार्मा
शिक्षा निदेशालय ने एजुसेट सिस्टम की रिपोर्ट देने के लिए बकायदा प्रोफार्मा तैयार किया है जिसमें एजुसेट सिस्टम की पूरी बारीकी से बिंदूवार जानकारी देनी होगी वहीं अंत में स्कूल मुखिया के हस्ताक्षर होंगे, जिसके उपरांत गांव के सरपंच द्वारा उसे तस्दीक किया जाएगा।
विज्ञापन


अनेकों स्कूलों से सिस्टम हो चुके चोरी
सरकारी स्कूलों में लगे एजुसेट सिस्टम जहां अधिकतर लंबे समय से ठप पड़े हैं वहीं अनेकों स्कूलों से इन सिस्टम के कई पार्ट चोरी भी हो चुके हैं। अनेकों स्कूलों के एजुसेट सिस्टम का सामान चोरी किए जाने की घटनाएं पुलिस तक भी पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर स्कूल को जारी किए निर्देश : कौशिक
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक का कहना है कि सभी स्कूलों को एजुसेट सिस्टम की रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए गए हैं और थानेसर के 10 स्कूलों को छोड़ बाकी सभी की रिपोर्ट भी मिल चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से निदेशालय को पूरे जिला की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed