फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   To go abroad, contact only recognized agents: Surendra Singh Bhauria

विदेश जाने के जाने के लिए मान्यता प्राप्त एजेंट से ही करें संपर्क : सुरेंद्र सिंह भौरिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
To go abroad, contact only recognized agents: Surendra Singh Bhauria
कुरुक्षेत्र। शिक्षा और विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में अक्सर फर्जी ट्रेवल एजेंटों का शिकार बनकर लाखों रुपये गंवा बैठते हैं। विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें। लोगों को ऐसे फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने वीजा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दी।
विज्ञापन


एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि लोगों की विदेश जाने की काफी इच्छा होती है। लोगों के इच्छा का फायदा उठाकर फर्जी ट्रेवल एजेंट वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन के की ओर से लोगों से संपर्क करते हैं। ये लोग पीड़ितों को तब झांसे में फंसा लेते हैं जब वे सोशल मीडिया पर प्रसारित नकली यात्रा विज्ञापनों का जवाब देते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद एजेंटों की ओर से तरह-तरह के लालच देकर पैसे हड़प लिए जाते हैं। बहुत से मामलों में ये एजेंट आम लोगों को अवैध तरीके से सीमावर्ती दूसरे देशों में भेज देते हैं, जैसे अमेरिका जाने वालों को मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया जाने वालों को मलेशिया और वहां से जगंलो, समुद्री रास्तों, सड़क मार्ग की ओर पैदल नावों, कंटेनरों द्वारा गैर कानूनी तरीके से सीमा पार करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान बहुत से लोगों की ठंड के कारण, जहरीले जानवरों के काटने से, नाव डूबने या कंटेनर में दम घुटने से मृत्यु हो जाती है। बहुत से मामलों में इस प्रकार से विदेश गए लोगों के पासपोर्ट अपराधियों द्वारा छीन लिए जाते है और उनसे डरा धमका कर गलत कार्य करवाए जाते हैं। इसलिए हमें ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से बचकर रहना चाहिए। आपके द्वारा बरती गई थोड़ी-सी सावधानी आपको ऐसे ठगों का शिकार होने से बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed