फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   To avenge the death of his sister, the young man fired at the youth of the village

Kurukshetra News: बहन की मौत का बदला लेने के लिए युवक ने गांव के ही युवक पर चलाई गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
To avenge the death of his sister, the young man fired at the youth of the village
कुरुक्षेत्र। गांव मेहरा में एक युवक ने अपने ही गांव के युवक पर गोली चला दी। गोली दीवार में जाकर धंस गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। सूचना पर डीएसपी लाडवा तरुण सैनी और सीआईए-दो की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में संदीप ने बताया रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने मकान के पास गली में बुग्गी पर बैठा था। उसी समय पीछे से एक व्यक्ति आया, जिसने उसके सिर पर देसी कट्टा रख दिया। आरोपी ने उस पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारण गोली नहीं चली। डर के कारण वह तुरंत अपने ताऊ के घर की तरफ भागने लगा। तभी हरदीप सिंह ने उसे जान से मारने के लिए गोली चला दी। यह गोली उसके ताऊ के मकान के बाहर दीवार में लगी। गोली की आवाज सुनकर उसकी भाभी सहित अन्य परिजन बाहर आए तो आरोपी हथियार सहित मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



बहन की मौत का बदला लेना चाह रहा आरोपी
संदीप ने बताया कि कि 10-12 साल पहले उसके गांव की एक लड़की की मृत्यु हो गई थी। उसकी लड़की की हत्या का आरोपी उस पर लगा था, जिसमें अदालत ने उसे बरी कर दिया था। इसी बात को लेकर लड़की का भाई हरदीप उससे दो साल से रंजिश रखता है। आरोपी उसे बार-बार देख लेने की धमकी देता था। 10-12 दिन पहले वह अपने गांव के मोड़ पर पैदल जा रहा था। तभी सामने से हरदीप सिंह अपनी बाइक पर आया और उसे देखकर अपनी बाइक को आग दी। इस बात पर उन दोनों की आपस में कहासुनी हो गई थी। तब गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने बरामद किया गोली सिक्का
थाना लाडवा प्रबंधक प्रेम सिंह ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली सिक्का बरामद किया है। सीआईए-दो की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed