इस्माईलाबाद। जलबेहड़ा गांव में ग्राम सरपंच रीना शर्मा व समाजसेवी राजेश शर्मा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा गांव के सामुदायिक केंद्र से शुरू होकर गांव की परिक्रमा की। समाजसेवी राजेश शर्मा ने बताया कि 11 से 15 अगस्त तक प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाल निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। तिरंगा हमारी शान के साथ आजादी का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से आह्वान किया कि 15 अगस्त तक अपने घर की छत पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए। तिरंगा यात्रा में पंचायत सचिव अनिल संधू, कृष्ण चंद, राजेश शर्मा, जसवीर सिंह, महिपाल, राजेश, जोनी, सुशील, ईश्वर, अमित, विकास राणा आदि शामिल रहे।