फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tips for students to avoid cyber fraud

Kurukshetra News: छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी से बचने के बताए उपाय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tips for students to avoid cyber fraud
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुरक्षित करें अपनी डिजिटल दुनिया, साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता एवं विधिक सहायता अभियान के तहत एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। साइबर अपराध थाना से मुख्य वक्ता एसआई पूजा ने महाविद्यालय की छात्राओं को फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, पहचान की चोरी तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने साइबर सुरक्षा से संबंधित तकनीकों, प्रक्रियाओं और नीतियों के बारे में भी अवगत कराया जो डिजिटल दुनिया को सुरक्षित रखने में मदद करता है। तत्पश्चात् मोनिका गिरधर असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर विभाग ने पीपीटी के माध्यम से साइबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके महत्त्व के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने इनसे जुडे हुए महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने ऐसे साइबर अपराधों से बचने के लिए फायरवॉल, इनक्रिप्शन, एंटीवायरस सॉफ्टवेयर तथा नेटवर्क मॉनिटरिंग जैसे सुरक्षा उपायों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी छात्राओं से मजबूत पासवर्ड रखने, नियमित बैक अप लेने तथा ऑनलाइन प्राप्त होने वाली हर लिंक पर क्लिक न करने का आग्रह किया। प्राचार्य डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि साइबर अपराध वह गैरकानूनी गतिविधियां हैं जो कंप्यूटर, इंटरनेट या अन्य डिजिटल उपकरणों के माध्यम से की जाती है और साइबर अपराध के प्रमुख प्रकारों में हैकिंग, फिशिंग, पहचान की चोरी, साइबर वुलिंग और स्टॉकिंग आती है। इनसे बचने के लिए हमें डेटा सुरक्षा, क्लाउड सुरक्षा, एप्लिकेशन सुरक्षा के उपायों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed