{"_id":"6866e5005a54a9eaae09586c","slug":"tipper-drivers-went-on-strike-to-get-their-demands-fulfilled-door-to-door-garbage-collection-stopped-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138267-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मांगें पूरी करवाने के लिए हड़ताल पर उतरे टिप्पर चालक, घर-घर से कचरा उठान ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मांगें पूरी करवाने के लिए हड़ताल पर उतरे टिप्पर चालक, घर-घर से कचरा उठान ठप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्निशमन केंद्र के पीछे खड़े कूडे से भरे टिपर। संवाद
कुरुक्षेत्र। विभिन्न मांगें पूरी करवाने के लिए टिप्पर चालक हड़ताल पर उतर आए हैं, जिसके चलते बुधवार के बाद वीरवार को भी घर-घर से कचरे का उठान नहीं हो सका। कर्मचारियों ने जहां हड़ताल कर धरना व प्रदर्शन किया तो वहीं सीएम आवास पर भी पहुंचे। वहीं घर-घर से कचरा उठान न होने से शहर में कचरे के जगह-जगह ढेर लग गए हैं। नगर प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन वे मांगें पूरी करने के लिए अड़े रहे।
टिप्पर चालक इससे पहले नगर प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जिला उपायुक्त को भी मिल चुके हैं और कहीं से समाधान नहीं किया जा सका तो हड़ताल पर उतर आए। टिप्परों के पहिये थमते ही कचरा उठान भी ठप हो गया। दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड कार्यालय के समीप टिप्परों काे खड़ा कर जमकर नारेबाजी की। यहां उन्हें मनाने के लिए नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षण जितेंद्र नरवाल टीम के साथ पहुंचे लेकिन चालक मांगें पूरी किए बिना हड़ताल खोलने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच वे मुख्यमंत्री आवास पर भी पहुंचे, जहां उन्हें नगर परिषद चेयरमैन से मुलाकात करने व लिखित में मांगें दिए जाने पर पूरा कराए जाने का आश्वासन मिला।
कर्मचारी गुलशन, सर्वजीत सिंह आदि ने बताया कि न वेतन बढ़ाया जा रहा और न ही वेतन समय पर दिया जा रहा। टिप्पर चालक व सहायकों को कोई स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं मिल पा रही। वे पहले भी कई बार ये मांग कर चुके हैं लेकिन उन्हें भरोसा ही दिया जाता रहा। अब वे मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
जगह-जगह लगे कचरे के ढेर
घर-घर कचरा उठान न होने के चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। पिपली रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप, सेक्टर 10, पिपली रोड पशु अस्पताल के पास, रेड रोड, झांसा रोड, बाहरी रोड, पुराना बाईपास सहित विभिन्न जगहों पर कचरे के ढेर देखे गए। शहर से हर रोज 100 टन से ज्यादा कचरा निकलता है, जिसका उठान न होने पर लोग सड़कों किनारे कचरा फेंकने लगे हैं।
समस्या का समाधान के प्रयास जारी : ईओ
नगर परिषद ईओ राजेश कुमार का कहना है कि टिप्पर चालकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया है। उम्मीद है कि वे कचरा उठान कार्य जल्द शुरू कर देंगे।