फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   tight security for republic day

Kurukshetra News: कड़ी सुरक्षा, 1100 पुलिस जवान तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
tight security for republic day
कुरुक्षेत्र। सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी। विभाग
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा, जहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में 40 से ज्यादा स्थानों पर नाकेबंदी और 1100 जवानों को फील्ड में उतारा गया है। नाकों से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच का अभियान चलाया गया। वहीं बस अड्डे से लेकर धर्मशालाएं व होटल और ढाबे भी खंगाले गए। रविवार देर रात तक जगह-जगह जांच अभियान चलाया गया। पुलिस की गश्त बढ़ाई गई। आयोजन स्थलों के आसपास की सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडरों को तैनात किया गया है। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा में नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी : डीएसपी सुनील कुमार

डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों की ओर से अपने-अपने एरिया में होटलों व धर्मशालाओं में विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस की टीमों की ओर से सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालयों, ढाबों आदि पर चेकिंग की जा रही है। जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग एरिया में धार्मिक स्थानों, सार्वजनिक स्थानों व अन्य संस्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

कुरुक्षेत्र। सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी। विभाग

कुरुक्षेत्र। सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी। विभाग

कुरुक्षेत्र। सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी। विभाग

कुरुक्षेत्र। सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed