फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three students of Gurukul Kurukshetra get rank in UPSC NDA merit list

यूपीएससी की एनडीए की मेरिट लिस्ट में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के तीन छात्रों ने हासिल किया रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three students of Gurukul Kurukshetra get rank in UPSC NDA merit list
यूपीएससी द्वारा जारी एनडीए तथा नेवल एकेडमी की मेरिट लिस्ट में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के तीन छात्रों ने शानदार रैंक हासिल कर गुरुकुल के साथ-साथ अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया है। यूपीएससी की ऑल इंडिया रैंकिंग में गुरुकुल के छात्र कौशिल कपूर ने 14वां स्थान हासिल कर पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सफलता की नई कहानी गढ़ी है। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 132वां और अभिषेक ने 408वां रैंक हासिल किया है। गुजरात के राज्यपाल एवं गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने ऑल इंडिया रैंकिंग में शानदार स्थान पाने वाले छात्रों सहित गुरुकुल प्रबंधन समिति और अध्यापकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। छात्रों की शानदार रैंकिंग से गुरुकुल में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

प्रधान कुलवंत सैनी, निदेशक और प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता और सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने समस्त अध्यापकों को लड्डू खिलाकर खुशी व्यक्त की। वहीं, एनडीए के छात्रों को विशेष प्रशिक्षण देने वाले सूबेदार एसके मोहंती, सूबेदार बलवान सिंह, जितेंद्र अहलावत, प्रकाश जोशी, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य सहित समस्त अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन

गुरुकुल के निदेशक और प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने कहा कि आल इंडिया में 14वां रैंक, बहुत बड़ी उपलब्धि है। कहा कि गुरुकुल के इन छात्रों की शानदार रैंकिंग ने उन अभिभावकों के भरोसे और विश्वास को भी मजबूत किया है जो एक सुनहरे भविष्य का सपना सजाकर अपने बच्चों को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पढ़ने और संस्कारवान बनने के लिए भेजते हैं। कर्नल दत्ता का कहना है कि यह उनके जीवन का अभी तक का सबसे उत्कृष्ट रैंक है, जिससे गुरुकुल की ख्याति देश-दुनिया में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मेरिट लिस्ट में शानदार रैंक पाने वाले गुरुकुल के ये तीनों छात्र ग्रामीण पृष्ठभूमि से है, इनकी हाई रैंकिंग ने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए बहुत अधिक संसाधन और सुविधाएं हों, यह जरूरी नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यही सब गुरुकुल परिसर में छात्रों को सिखाया जाता है। यहां एक-एक छात्र पर अध्यापकों का पूरा फोकस होता है, जिस क्षेत्र में छात्र की अधिक रुचि है उसे उसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यूपीएससी की फाइनल मेरिट लिस्ट में ऑल इंडिया में 14वां रैंक पाने वाले कौशिल कपूर मूलरूप से हरियाणा के यमुनानगर जिले से हैं। वहीं, 132वां रैंक पाने वाले अर्शदीप सिंह व 408 वां रैंक पाने वाले अभिषेक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और अमरोहा से हैं। इससे पूर्व गुरुकुल के छात्र प्रियांशु कश्यप ने ऑल इंडिया में 25वां रैंक हासिल किया था, अब कौशिल कपूर ने 14वां रैंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। कौशिल कपूर का चयन आर्मी में तथा अर्शदीप और अभिषेक का चयन एयरफोर्स में उच्च पदों पर हुआ है, जिससे उनके परिवारों सहित गुरुकुल में भी जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed