फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three out of nine complaints were resolved in the camp.

Kurukshetra News: नौ में से तीन शिकायतों का समाधान शिविर में हुआ निपटान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Three out of nine complaints were resolved in the camp.
पिहोवा। आमजन की समस्या सुनते एसडीएम अमन कुमार।
पिहोवा। समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं के समाधान का कार्य प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है। प्रत्येक कार्य दिवस में नौ से 11 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी आमजन की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उक्त जानकारी उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने दी। वे सोमवार को अपने कार्यालय में समाधान शिविर में अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। समाधान शिविर में कुल नौ शिकायतों पर सुनवाई की गई। इनमें से चार शिकायतें पीपीपी से संबंधित, दो शिकायतें बुढ़ापा पेंशन से, एक शिकायत फूड एंड सप्लाई विभाग से, एक शिकायत दिव्यांग पेंशन से और एक प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित थी। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निवारण किया गया जबकि अन्य शिकायतों का निपटान करने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed