{"_id":"6a8376baea72ca58e80f5463","slug":"three-more-accused-arrested-in-robbery-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-159641-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लूट के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लूट के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
Tue, 18 Aug 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-7 में घर में घुसकर वकील बलवंत सिंह वालिया व उनकी पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूट करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने प्रिंस उर्फ पंछी निवासी पानीपत और शिव कुमार उर्फ शिब्बा निवासी गनौर, सोनीपत को पकड़ा, जबकि इससे पहले रैकी के आरोपी राजीव उर्फ बोबी उर्फ दादा निवासी रोहिणी, दिल्ली को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार छह अगस्त की रात सेक्टर-7 निवासी बलवंत सिंह वालिया के घर चार युवक घुसे थे। आरोप है कि हथियारों के बल पर दंपती को बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूट लिए गए। मामले में थाना शहर थानेसर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने इससे पहले 10 अगस्त को कमल, साहिल, प्रिंस और अंश जैन उर्फ लाला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों तक पुलिस पहुंची।
पुलिस प्रवक्ता नरेश के मुताबिक प्रिंस से सोने-चांदी के जेवरात, मूर्तियां, 28 कारतूस, 4.50 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद हुई। शिव कुमार से एक लाख रुपये नकद मिले। पुलिस के अनुसार मामले में अब तक करीब 15 लाख रुपये नकद, जेवरात, मूर्तियां और कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। संवाद