फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three friends riding a bike died after being hit by an unknown vehicle

Kurukshetra News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Three friends riding a bike died after being hit by an unknown vehicle
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। देर रात गुहला-चीका रोड पर कराह साहिब अड्डे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त लक्ष्मण उर्फ काकू 28 निवासी नजदीक कार्तिकेय मंदिर पिहोवा, गौरव 20 और राकेश निवासी नरवाना जिला जींद के रूप में हुई। हालांकि परिजन युवकों की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब आठ बजे राकेश और गौरव अपने दोस्त काकू से मिलने के लिए नरवाना से पिहोवा आए थे। रात करीब आठ बजे तीनों युवक खाना खाकर बाइक पर किसी काम से गुहला-चीका जा रहे थे। जैसे ही कराह साहिब गांव के अड्डे के निकट पहुंचे तो चीका की ओर से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे राकेश को एंबुलेंस के जरिए एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन




शादी समारोह में करता था काकू
शम्मी ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे उसे पुलिस से उसके भाई के साथ हुए हादसे की सूचना मिली थी। रात करीब सात बजे तक उसका भाई काकू घर पर ही था। नरवाना से उसके दोस्त उससे मिलने आए हुए थे। रात को किस समय काकू अपने दोस्तों के साथ बाइक पर चला गया, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। उसका भाई पार्टी और शादी समारोह में काम करता था। करीब तीन साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद वह दोनों भाई घर का गुजारा चला रहे थे। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसके भाई का शहर के ही कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। उन्होंने ही उसके भाई और दोस्तों की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना सदर पिहोवा प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed