{"_id":"661b09542763d9491106a694","slug":"three-friends-drown-in-western-yamuna-canal-two-saved-by-passerby-one-missing-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-116690-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पश्चिमी यमुना नहर में तीन दोस्त बहे, दो को राहगीर ने बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पश्चिमी यमुना नहर में तीन दोस्त बहे, दो को राहगीर ने बचाया, एक लापता
विज्ञापन
लाडवा। हिनौरी गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। नहर में बह रहे तीनों युवकों के चिल्लाने पर पास से गुजर रहे राहगीरों ने दो युवकों दीपक व कार्तिक को बाहर निकाल लिया जबकि तीसरा युवक रजत पानी के तेज बहाव में बह गया, जिसका देर रात तक सुराग नहीं लग पाया। बताया जा रहा है कि पहले एक युवक पानी में बहने लगा, जिसके बचाने के प्रयास में अन्य दोनों दोस्त भी नहर में कूद गए।
तीनों युवकों की पहचान गांव मेहरा के रूप में हुई है और ये आपस में दोस्त थे। नहर से बाहर निकाले गए युवक दीपक व कार्तिक ने बताया कि वह लगभग साढ़े चार बजे नहाने गए थे। पहले तो वह तीनों नहर किनारे बैठे रहे लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण पहले रजत नहाने चला गया। जब रजत गहरे पानी में डूबने लगा तो उन दोनों ने नहर में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह दोनों भी डूबने लगे। नहर के पास से गुजर रहे सब्जी विक्रेता कादिर खान ने जब युवकों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह नहर के पास बने अपने घर से ट्यूब व रस्सी लेकर आया और पानी में उतरते हुए कार्तिक व दीपक को बचा लिया जबकि तीसरे युवक रजत का कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि कादिर खान की सूझबूझ व समझदारी की वजह से दोनों युवकों की जान बच गई है। जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे है।
सुबह फिर चलाया जाएगा तलाशी अभियान : एसएचओ
थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें युवकों के लापता होने की सूचना मिली तो वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीसरे युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य को रोकना पड़ा। सुबह गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।