फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three candidates filed nomination for the post of councilor

Kurukshetra News: पार्षद पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 18 Feb 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three candidates filed nomination for the post of councilor
लाडवा। नगर पालिका लाडवा में उप चुनाव के लिए पार्षद पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस नगर पालिका में वार्ड नंबर 11 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव होना है।
विज्ञापन

एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन नपा लाडवा में वार्ड नंबर 11 में पार्षद पद के लिए नीरज गोयल, संजीव कुमार और अरुण सैनी ने अपना नामांकन पत्र जमा करवाया है। उन्होंने कहा कि मतदान दो मार्च को करवाया जाएगा, वहीं मतगणना 12 मार्च को करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। नगर पालिका चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
कुरुक्षेत्र। जिले में नगर परिषद थानेसर आम चुनाव, इस्माईलाबाद व लाडवा उप चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन चुनावों में नोडल अधिकारी राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार आदर्श चुनाव आचार संहिता की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी नोडल अधिकारी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।
उपायुक्त नेहा सिंह ने नगर निकाय चुनावों को लेकर जारी आदेशों में कहा है कि दो मार्च को थानेसर नगर परिषद में प्रधान पद के साथ-साथ 32 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदान होना है। इसी तरह इस्माइलाबाद नगर पालिका में प्रधान पद के लिए उप चुनाव तथा लाडवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 में पार्षद पद के लिए उप चुनाव होना है। इन चुनावों को निष्पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन चुनावों में परिवहन प्रबंधन के लिए डीआईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह मैन पावर प्रबंधन के लिए डीटीओ, डीएफएससी, प्रशिक्षण प्रबंधन के लिए संबंधित आरओ व एआरओ, डीआईओ एनआईसी व डीआईपीआरओ की ड्यूटी लगाई है।

उन्होंने कहा कि मटेरियल मैनेजमेंट के लिए संबंधित आरओ व एआरओ, एमसीसी की पालना करवाने के लिए आरओ व एआरओ, शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए डीटीसी आबकारी, आबजर्वर के लिए डीटीसी सेल, कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि मीडिया मैनेजमेंट के लिए डीआईपीआरओ, कंप्यूटराइजेशन के लिए डीआईओ एनआईसी व इलेक्शन रिपोर्ट के लिए नगराधीश को नियुक्त किया है। सभी नोडल अधिकारी चुनावों की ड्यूटी को नियमानुसार पूरी करेंगे, अगर किसी स्तर पर भी एमसीसी के आदेशों का उल्लंघन किया तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed