{"_id":"6449947c6ba9ae17b402c717","slug":"three-arrested-including-woman-in-case-of-fraud-of-one-crore-kurukshetra-news-c-18-1-102882-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एक करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला समेत तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एक करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला समेत तीन काबू
Thu, 27 Apr 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो साल पहले सस्ती जमीन दिलाने का लालच देकर एक करोड़ पांच लाख छह हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपी रोहित नायक उर्फ रवि निवासी जिला पाली (राजस्थान) को कारागार और दीपक निवासी राजस्थान व अंजलि निवासी मंदसौर (मध्यप्रदेश) को आठ दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस चार और आरोपियों को गिरफ्तार करके कारागार भेज चुकी है।
थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में प्रदीप निवासी सेक्टर-30 ने बताया था कि अगस्त 2021 में दीपक और सुनील शेखावत निवासी जयपुर ने गांव थाना में 75 एकड़ में लगे एक नामी कंपनी के प्रोजेक्ट दिखाया था। उन्होंने बताया था कि कंपनी उस जमीन से 30-35 एकड़ जमीन को 15 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बेचेगी। अगले दिन उसे जमीन दिखाई और पिहोवा तहसील ले जाकर पटवारी से कागजात दिखाकर झांसे में लिया गया। एक सितंबर को उससे 24.51 लाख लेकर 19 एकड़ पांच मरले भूमि का बयाना उसके हक में कराकर रजिस्ट्री की 31 दिसंबर रखी थी। बाद में दीपक ने उसे बताया कि अंबाला निवासी गुरमेल सिंह इस जमीन को 20.50 लाख रुपये प्रति एकड़ से खरीदेगा, जिससे उसे मोटा मुनाफा होगा। 15 सितंबर को 19 एकड़ पांच मरले का ब्याना एक करोड़ रुपये लेकर गुरमेल सिंह के नाम करा दिया। 23 सितंबर को आरोपियों ने कुरुक्षेत्र तहसील में उससे 25.20 लाख लेकर नौ एकड़ चार मरले का इकरारनामा उसके हक में करा दिया था। फिर 14 अक्तूबर को 20.50 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 30 लाख में बयाना गुरमेल सिंह के नाम कराकर 32.50 लाख और लेकर रजिस्ट्री की तारीख 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दी थी। इस तरह आरोपियों ने सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर उसके साथ एक करोड़ पांच लाख छह हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
आर्थिक अपराध शाखा ने जांच करते हुए दीपक, रोहित व अंजलि को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से रोहित को कारागार भेजकर दोनों आरोपियों को आठ दिन के रिमांड पर लिया। वहीं पुलिस चार आरोपी सुमित निवासी नगूरा (जींद), सुनील शेखावत निवासी जयपुर, विष्णु भाटी निवासी अहमदाबाद व शैलेंद्र भाटी निवासी मध्यप्रदेश को पिछले साल गिरफ्तार करके कारागार भेज चुकी है।