फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   three arrest in the case of drugs

नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त तीन आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
three arrest in the case of drugs
पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले में नशीला पदार्थों रखने के आरोप में तीन लोगों को काबू किया है। पवन उर्फ मोदी पुत्र बल्ली वासी पुराने डाकखाना वाली गली पिहोवा को 10.55 ग्राम हेरोइन, साहिल शर्मा पुत्र पुष्पेंद्र नाथ वासी राम नगर कोलोनी थानेसर को आठ ग्राम स्मैक व पन्नू पुत्र श्याम लाल वासी शोरगीर बस्ती इंद्रा कोलोनी को एक किलो 340 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया है। एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि गत दिवस एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पिहोवा मेन चौक पर मौजूद थी। तभी टीम को सूचना मिली कि पवन हेरोइन/स्मैक बेचने का काम करता है तथा आज भी वह अपनी बाइक पर हेरोइन/स्मैक लेकर गांव गलेडवा से पिहोवा की ओर आ रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने दीवान कालोनी के पास नाकाबंदी करके आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद गलेडवा की तरफ एक बाइक आती दिखाई दी, जिस पर शक होने पर पुलिस ने रोककर उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य मामले में गत दिवस सीआईए वन की टीम रविदास चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि साहिल शर्मा पिछले काफी समय से स्मैक बेचने का धंधा करता है तथा आज वह भी पैदल स्मैक बेचने के लिए फरीदकोट हाऊस गुरुद्वारा के पास आ रहा है। पुलिस ने फरीदकोट हाऊस गुरुदवारा के पास नाकाबंदी करके आरोपी साहिल को आठ ग्राम स्मैक के साथ काबू कर लिया। तीसरे मामले में सीआईए टू की टीम गोल बैंक चौक कुरुक्षेत्र पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि पुन्नू गांजा बेचने का काम करता है तथा आज भी वह गांजा बेचने के लिए अपनेघर से रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र की ओर पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोल बैंक चौक पर नाकाबंदी करके पुन्नू को काबू करके उसकी तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक किलो 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी साहिल व पुन्नू के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed