फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three and a half year old child dies due to snake bite

बिशनगढ़ में सांप के डसने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three and a half year old child dies due to snake bite
बिशनगढ़ में सांप के डसने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की शिनाख्त गांव बिशनगढ़ वासी साढ़े तीन वर्षीय कर्ण पुत्र दर्शन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार रात करीब सवा एक बजे दर्शन के घर में सांप दिखाई दिया था। इस दौरान बच्चे ने अपने पिता दर्शन सिंह को सांप मारने की बात कही। परिजनों ने सांप को मार भी दिया, लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि सांप बच्चे को पहले ही डस चुका है। रात करीब दो बजे कर्ण को पेट दर्द हुआ। परिजनों ने पहले घर पर ही दवा दी, लेकिन अचानक उल्टी लग गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को एलएनजेपी अस्पताल लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसाती मौसम के बिशनगढ़ के हालात बदल चुके हैं। जोहड़ ओवरफ्लो हो चुका है। इसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में गंदी व घास फैल चुका है, जिसमें जहरीले सांप पनपने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे संबंधित अधिकारियों सहित जिला प्रशासन के समक्ष कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed