{"_id":"6269a44a67f2eb04a6529983","slug":"three-accused-of-uprooting-atm-arrested-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1063574151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम उखाड़ने के तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम उखाड़ने के तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आए एटीएम उखाड़ने के आरोपी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले शाहाबाद हुडा पुलिस चौकी के पास से पीएनबी का एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार, एटीएम और पांच लाख रुपये बरामद किए हैं।
आरोपियों ने कार को पंजाब से चुराया था। पुलिस ने एटीएम को महु वाली नहर जिला फिरोजपुर (पंजाब) से गोताखोरों की मदद से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी अमित कालरा व लखविंद्र सिंह उर्फ लाडी को 30 अप्रैल तक और बचितर सिंह सभी निवासी गांव सोढ़ेवाला जिला फिरोजपुर (पंजाब) को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश और पंजाब में वाहनों पर नंबर प्लेट बदलकर चोरी करने के पांच केस दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नौ अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक शाखा लाडवा रोड शाहाबाद के प्रबंधक इष्टदीप सिंह ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी शाखा के साथ लगते बूथ की एटीएम में आठ अप्रैल को 14 लाख 40 हजार रुपये डाले थे। मशीन में पहले से 7,43,100 रुपये जमा थे। एटीएम में कुल 21,83,100 रुपये की नकदी में से उपभोक्ताओं ने 3,41,500 रुपये निकाल लिए थे, जिसके बाद मशीन में 18,41,600 बकाया थे।
विज्ञापन
अगली सुबह उन्हें सूचना मिली कि आठ अप्रैल की रात को चोर बूथ से एटीएम उखाड़ कर ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सीआईए दो की टीम को सौंपी थी। मामले की जांच करते हुए सीआईए दो की टीम ने आरोपी अमित कालरा व लखविंद्र सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार करके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया उन्होंने यह कार चुराई थी, जिसके संबंध में थाना सिविल लाइन बठिंडा में 21 मार्च को केस दर्ज हुआ था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से 30 अप्रैल तक रिमांड पर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर महु वाली नहर फिरोजपुर से एटीएम को भी बरामद करके तीसरे आरोपी बचितर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बचितर सिंह को अदालत के आदेश से पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
कार पर फर्जी नंबर लगा दिया वारदात को अंजाम
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंगला ने बताया आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने कार की असली नंबर प्लेट को तोड़कर फेंक दिया था और फर्जी नंबर लगाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में सबूत मिटाने की धाराएं जोड़ दी गई हैं। आरोपियों के खिलाफ फर्जी नंबर प्लेट लगाने के थाना बरोटीवाला जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश), थाना मल्लांवाला जिला फिरोजपुरा, थाना सदर फरीदकोट, थाना सिविल लाइन बठिंडा और थाना कोटी शेखा जिला मोगा (पंजाब) में अलग-अलग केस दर्ज है।