फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of stealing jewelery and cash from house arrested

Kurukshetra News: घर से जेवर व नकदी चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Three accused of stealing jewelery and cash from house arrested
कुरुक्षेत्र। चार महीने पहले पटियाला बैंक कॉलोनी में एक घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव कुमार उर्फ सन्नी निवासी चक्रवर्ती मोहल्ला, तरुण आजाद निवासी उदय विहार पश्चिम दिल्ली व पंकज कुमार उर्फ भोला निवासी रामचंद्र कॉलोनी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और चोरीशुदा जेवर बरामद हुए।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में 25 फरवरी को दर्ज शिकायत में रामनिवास निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी ने बताया था कि दिनांक 23 फरवरी को वह अपने मकान का ताला लगाकर अपने परिवार सहित अपने गांव में गया हुआ था। 25 फरवरी को वह वापस आया तो देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर से सोने व चांदी के जेवर व सिक्के तथा 22 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी शिव कुमार, तरुण आजाद व पंकज कुमार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरीशुदा जेवर बरामद कर अदालत में पेश किया, जहां से उनको अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed