फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of snatching bike, mobile controlled, Kurukshetra

बाइक, मोबाइल छीनने के तीन आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three accused of snatching bike, mobile controlled, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तिरुपति बालाजी मंदिर के पास मारपीट करके दो लोगों से बाइक व मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छीनी गई बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया।
आरोपी रघुराज वासी निरमउ (यूपी), गणेश वासी नरकातारी व शिवम वासी नंगली (करनाल) को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया गया। थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में साहिल वासी आकाश नगर ने कहा कि वह अपने दोस्त विजय गांव सिरासोल जिला बदायूं (यूपी) के साथ बाइक पर सब्जी मंडी से अपने गांव लोहार माजरा जा रहा था।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे तिरुपति बालाजी मंदिर के पास बाथरूम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास आए और उनके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल व बाइक लेकर भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले की जांच करते हुए सीआईए एक की टीम ने आरोपी रघुराज, गणेश व शिवम को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से छीनी गई बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed