फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   three accused arrested to sale wine from illegal metheod

अवैध रूप से शराब बेचने के तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी शराब की 63 बोतल की बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
three accused arrested to sale wine  from illegal metheod
पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से देसी शराब की 63 बोतल भी बरामद की हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना इस्माईलाबाद के सहायक उप निरीक्षक दिलेर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव ठसका मीरांजी वासी प्रीतम सिंह को इस्माईलाबाद में अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी शराब की 8 बोतल, एक पव्वा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामले में थाना कृष्णा गेट पुलिस के उप निरीक्षक सुरजीत सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सलारपुर वासी करनैल सिंह को अनाज मंडी में अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी शराब की 47 बोतल बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा थाना सदर पिहोवा के हवलदार सुरेंद्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बोधनी वासी सुच्चा सिंह को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से देसी शराब की 8 बोतल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed