फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused arrested for firing on hotel operator

Kurukshetra News: होटल संचालक पर फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for firing on hotel operator
कुरुक्षेत्र। गत माह होटल संचालक को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित उर्फ मीता, उमेश उर्फ बब्लू निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी व प्रदीप उर्फ पंकज उर्फ छोटा मटरु निवासी जय नगर कॉलोनी ने संचालक से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में दर्शन गर्ग निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी ने बताया था कि उसका पटियाला बैंक कॉलोनी में होटल है। 26 अगस्त को अमित व उमेश उसके होटल में आए थे। कट्टा दिखाकर आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

कट्टे के दम पर आरोपी उससे 10 हजार रुपये छीन ले गए थे तथा बकाया रकम का इंतजाम करने की धमकी दी थी। 29 अगस्त को वह अपने होटल की रिसेप्शन पर बैठा था। इसी दौरान अमित, उमेश व मटरु बाइक पर सवार होकर आए और उस पर जान से मारने की नियत से कट्टे से फायरिंग कर दी। यह गोली उसके होटल के मेन गेट के शीशे पर लगी थी। उसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी अमित, उमेश व मटरू को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद अदालत के आदेश से दोबारा जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed