{"_id":"65037768f39d41866e0c07d2","slug":"threatened-to-protest-if-demands-are-not-met-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-4997-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मांगें न मानने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मांगें न मानने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन कुरुक्षेत्र डिपो और पिहोवा सब डिपो कमेटी की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि इस बैठक में रोडवेज कर्मचारियों के हितों के लिए कई तरह के मुद्दाें को लेकर चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि रोडवेज महाप्रबंधक को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराने के लिए आठ अगस्त को मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन अफसोस की बात है कि महाप्रबंधक की ओर से किसी भी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया, जिससे रोडवेज की हर यूनियन में गहरी नाराजगी है। इसलिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि रोडवेज महाप्रबंधक कुरुक्षेत्र डिपो के कर्मचारियों की जायज मांगों को 25 सितंबर तक लागू नहीं करते तो यूनियन की ओर से 26 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर सचिव रणजीत करोड़ा, सचिव रामफल सीकरवाल, बलदेव सिंह, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार सोहनलाल, राजेश सैनी, हरमिंदर सैनी, हरिओम सहित अन्य मौजूद रहे।