फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This time people will fight for their honor from Kurukshetra Lok Sabha: Dr. Sandeep Pathak

कुरुक्षेत्र लोकसभा से इस बार जनता लड़ेगी अपने मान-सम्मान की लड़ाई : डॉ. संदीप पाठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
This time people will fight for their honor from Kurukshetra Lok Sabha: Dr. Sandeep Pathak
- बोले, प्रदेश की सभी 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन भाजपा को देगा करारी हार
विज्ञापन

- आप नेताओं ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पदाधिकारियों की लगाईं ड्यूटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को करारी हार देते हुए जीत दर्ज करेगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लोग अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए गठबंधन के तहत आप प्रत्याशी सुशील को भारी अंतर से जिताएंगे। यह दावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने किया। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की और पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत को लेकर चर्चा की।
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत डॉ. सुशील गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर चुनावी शंखनाद कर दिया है और इस सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को हरियाणा और केंद्र में मौका देकर देख लिया, लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने हरियाणा की बेटियों को सड़कों पर घसीटकर उनका अपमान किया और किसानों की दुर्दशा की है वो देश के सामने है। अब हरियाणा की जनता को एक मौका केजरीवाल को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार कुरुक्षेत्र में ऐसी लड़ाई होगी की भाजपा ने सोचा भी नहीं होगा। अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले उम्मीदवार दिया है कौन सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतकर अरविंद केजरीवाल की झोली में डालेंगे।
विज्ञापन



अब लोकतंत्र बचाने व भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई शुरू : डॉ. सुशील गुप्ता
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध की व लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। आज पूरे प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। सरेआम गोलियां मारी जा रहीं है और फायरिंग कर व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। हरियाणा में सरकारी स्कूल बंद होते जा रहे हैं और नए अस्पताल बन नहीं रहे। हरियाणा में इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अहंकार और तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन बना है क्योंकि भाजपा लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। यही नहीं भाजपा वोट की चोरी करती है, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना चाहती है। इसके साथ ही संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर रखना चाहती है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट कर चुनाव आयोग में अपने व्यक्तियों को बैठना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed