फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This time Kuvi will be the center of counting of votes, strong rooms made at two places

Kurukshetra News: इस बार कुवि होगा मतगणना का केंद्र, दो जगहों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
This time Kuvi will be the center of counting of votes, strong rooms made at two places
कुरुक्षेत्र। कुवि के सामुदायिक केंद्र में बने मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिक
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव के लिए इस बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मतगणना केंद्र होगा। इसके लिए यहां पर दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जिनका वीरवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने निरीक्षण किया तो वहीं संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। बता दें कि अब तक अधिकतर चुनावों के लिए स्ट्रांग रूम अग्रसेन स्कूल में ही बनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के सामुदायिक केंद्र और शूटिंग हॉल में बनाया गया है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामुदायिक केंद्र में लाडवा व शाहाबाद के लिए तथा शूटिंग हॉल में पिहोवा व थानेसर के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, यहीं पर लोकसभा आम चुनाव की संबंधित क्षेत्र वाइज मतगणना का कार्य किया जाएगा। उन्होंने संबंधित सभी एआरओ को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे निरंतर चलने चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र वाइज बनाए मतगणना केंद्र में एलईडी होनी चाहिए, इसके अलावा बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से हो तथा पीने के स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि सभी को मॉक पोल, मतदान के बाद मशीन को सील बंद करने का तरीका, मतदान के दौरान मशीन खराब होने पर उठाए जाने वाले कदमों, विभिन्न फार्मों को भरने का तरीका आदि विषयों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान आब्जर्वर रूम की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने एआरओ को कहा कि मतगणना सही समय पर शुरू हो, इसका पूरा ध्यान रखना होगा। स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें, वीवीपैट व सीयू रखने की व्यवस्था के तहत मार्किंग के भी निर्देश दिए ताकि मतगणना के दौरान मतगणना से संबंधित कार्य को बेहतर तरीके से किया जा सके। पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार की कोई कोताही न हो, इसके लिए भी समय रहते सभी इंतजाम पूरे कर लें। मतगणना के दिन संबंधित राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी व प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन राउंड वाइज आने वाले परिणाम मतगणना केंद्र से बाहर तभी जाए, जब उस पर संबंधित एआरओ के हस्ताक्षर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed