फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused of theft arrested

Kurukshetra News: चोरी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Third accused of theft arrested
कुरुक्षेत्र। गत माह घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुराने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि उर्फ दुली निवासी धुराला के कब्जे से चोरीशुदा जेवर, बर्तन व नकदी बरामद हुई। इस मामले में पुलिस रवि सहित तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। आरोपी रवि को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में पुनीत गुप्ता निवासी वार्ड-21 ने बताया था कि 20 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ करनाल शादी में गया था। अगले दिन घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जांच में पाया तो चोर घर से जेवर और नकदी चुराकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए सीआईए-एक ने 29 जनवरी को आरोपी सन्नी निवासी ड्योढ़ खेड़ी व राहुल निवासी अमीन के कब्जे से 65 हजार रुपये बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। अब आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने तीसरे आरोपी रवि उर्फ दुली को गिरफ्तार कर कब्जे से साढ़े तीन तोले सोना, करीब 700 ग्राम चांदी व 3.20 लाख रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed