फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused of murder of commission agent sent to jail

Kurukshetra News: आढ़ती की हत्या के तीसरे आरोपी को भेजा जेल

Wed, 30 Oct 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 30 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Third accused of murder of commission agent sent to jail
इस्माईलाबाद। पिछले सप्ताह गोलियां मारकर आढ़ती की हत्या करने के आरोपी को अदालत ने कारागार भेज दिया है। इस मामले में पुलिस दलबीर सिंह निवासी अहरू खुर्द जिला पटियाला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद में 20 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में गुलसेर निवासी सोंटी जिला अंबाला ने बताया था कि वह अनाज मंडी इस्माईलाबाद में आढ़ती हरमिलाप सिंह के पास मुनीम है। 19 अक्तूबर की शाम करीब 5.20 बजे हरमिलाप सिंह अपनी कार में घर जा रहे थे। अभी आढ़ती अनाज मंडी के चौक में पहुंचा ही था कि बुलेट बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए और उनमें से एक ने बाइक से उतरकर हरमिलाप सिंह पर चार-पांच गोलियां चलकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

आसपास के लोग एंबुलेंस की मदद आढ़ती को अंबाला और अंबाला से पंचकूला ले गए थे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने आढ़ती हरमिलाप सिंह को मृत घोषित कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी गुरमान सिंह निवासी अहरू खुर्द जिला पटियाला व परवीर सिंह उर्फ पीरु निवासी टुंडली जिला अंबाला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में वारदात में प्रयोग बुलेट बाइक बरामद हुई थी। आरोपी गुरनाम के खिलाफ अंबाला व पंजाब में छह अलग-अलग मामले दर्ज हैं। अदालत के आदेश से आरोपियों को छह दिन के रिमांड पर लिया गया था । पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग पिस्टल, दो कारतूस, एक मैगजीन तथा मौके वारदात में पहने हुए कपड़े बरामद किए थे। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी दलबीर सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed