फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused in the shooting remains at large

Kurukshetra News: गोलीबारी का तीसरा आरोपी पकड़ से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Third accused in the shooting remains at large
कुरुक्षेत्र/लाडवा। शराब ठेके पर गोलीबारी की वारदात के 15 दिन बाद भी तीसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस दावों तक सीमित है और कार्रवाई के दौरान तीसरे आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

15 सितंबर को लाडवा के एक शराब ठेके पर तीन अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और सीआईए सहित कई टीमों ने जांच संभाली। हालांकि पुलिस को मामले में दो सहयोगियों को पकड़ने में सफलता मिली है जिसमें एक आरोपी को यमुनानगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया जबकि दूसरा जिला पुलिस की सीआईए टीम की गोली लगने से घायल हो गया। उसे मूर्च्छित अवस्था में हिरासत में लिया और नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोपी का ऑपरेशन होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। परंतु उससे भी तीसरे आरोपी का अब तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दूसरे राज्यों में भी उसकी तलाश में दबिश की जा रही है। सीआईए दो के प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि पुलिस आरोपी के बहुत करीब है। जल्द ही उसे काबू में कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed