फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused arrested in Gandhi Nagar shooting incident.

Kurukshetra News: गांधी नगर गोलीकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in Gandhi Nagar shooting incident.
कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में दो युवकों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने शाहाबाद के निकट मुठभेड़ के बाद काबू किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे सट्टा खाईवाली के कारोबार में वर्चस्व को लेकर चल रहा विवाद मुख्य कारण था।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-एक ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी के रूप में मसीता हाउस थानेसर निवासी भूषण मेहता को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत रविवार तड़के गांधी नगर में कार सवार युवकों ने अमन और प्रिंस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके से पुलिस ने पांच खाली खोल और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया था। शिकायत के आधार पर राहुल निवासी बारना, टोनी तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान सीआईए एक की टीम ने 16 जून की रात शाहाबाद के रतनगढ़ क्षेत्र में घेराबंदी कर टोनी और कपिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। वर्तमान में दोनों आरोपी एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सट्टा कारोबार के संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed