फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused arrested for snatching earring from woman.

Kurukshetra News: महिला से बाली छीनने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for snatching earring from woman.
कुरुक्षेत्र। छीनाझपटी करके महिला से बाली छीनने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम मोरथली गांव निवासी नवीन कुमार बताया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सदर पिहोवा में गई शिकायत में पिहोवा निवासी एक महिला ने बताया कि वे हर रोज की तरह अन्य महिलाओं के साथ सड़क पर सैर करने के लिए निकली थी। शाम करीब पांच बजे वह केंद्र वाला पीर के पास पहुंची तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उनके कान से बाली छीनकर भाग गए। शिकायत पर जांच के दौरान टीम ने महिला से सोने की बाली छीनने के आरोप में संधू फार्म पिहोवा के रहने वाले कुलदीप उर्फ काकू को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खुलासा बयान व निशानदेही के बाद टीम ने सोने की बाली खरीदने के आरोपी ईश्वर चंद को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों से छीनी गई बाली व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। अब टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी युवक नवीन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन




लापता नाबालिगों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
कुरुक्षेत्र। थाना शहर पिहोवा क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जून दोपहर को उनकी नाबालिग बेटी व एक पड़ोसी नाबालिग किशोरी घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स ने विशेष टीम गठित कर तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने तकनीकी संसाधनों और अपने स्तर पर जुटाई गई सूचना के आधार पर लगातार तलाश अभियान चलाया। 24 जून को जांच के दौरान दोनों नाबालिगों को करनाल से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों नाबालिग को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन



घर से गहने और 70 हजार रुपये नकदी चोरी का आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने घर से चोरी के आरोप में अंबाला शहर की डेहा कॉलोनी निवासी लविश को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार, अटलनगर पिपली निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। 15 अप्रैल को करीब 11 बजे सतीश अपनी पत्नी के साथ मकान पर ताला लगाकर बाजार गए। एक घंटे बाद लौटने पर उन्होंने मकान का ताला टूटा पाया। घर के अंदर अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में 70 हजार रुपये नकद, सोना व चांदी के जेवर चोरी हुए पाए गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर उंगलियों के निशान लिए थे। थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज हुआ। इसकी जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र में बस यात्री के गहने चोरी मामले में 2.50 लाख रुपये बरामद
कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने बस में यात्री के गहने चोरी करने के सोनीपत जिला के गोहान के आर्यनगर निवासी आरोपी रोहतास को गिरफ्तार किया। टीम ने उससे 2.50 लाख रुपये बरामद किए। करनाल के बलजिंद्र सिंह ने 21 अप्रैल को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि ढांड से पिहोवा जाते समय बस में उनका गहनों वाला बैग चोरी हो गया। अरनेचा बस अड्डे पर कुछ युवक उतरे थे, जिनके पास बैग था। पिहोवा चौक पर सामान नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में रोहतास, सुनील उर्फ काली और राजीव उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया। इनसे पहले 17 हजार रुपये बरामद हुए थे। रोहतास को रिमांड पर लेने के बाद 2.50 लाख रुपये और मिले। रिमांड के बाद उसे कारागार भेज दिया गया। संवाद


लाडवा गोलीकांड और मारपीट मामले में एक और आरोपी काबू
लाडवा। संगम बाजार में गोली चलाने और मारपीट के एक मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने सहारनपुर के निशांत को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा है। एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 18 मार्च की शाम पड़ोसी आदित्य राणा ने उसके भाई से मारपीट की। करीब 11:15 बजे आदित्य राणा, तुषार पंडित और सात-आठ अन्य युवकों ने दोबारा उनके घर आकर भाई व मौसा से मारपीट की। रात करीब 2 बजे सभी आरोपी फिर कार से आए और घर के बाहर फायरिंग की। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गए। युवती की शिकायत पर थाना लाडवा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को सौंपी गई थी। संवाद



इस्माईलाबाद में युवक पर हमला: दो गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में
इस्माईलाबाद। पुलिस की सीआईए दो टीम ने युवक पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें खेड़ी शहीदां के रमन और रोहटी के नरेश कुमार शामिल हैं। खेड़ी शहीदां के एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि तीन जून को चरणजीत रौहटी अपने दोस्तों के साथ गांव के माता वैष्णो देवी मंदिर पर रुके थे तभी छह-सात युवक चार मोटरसाइकिलों पर आए। उन्होंने बिना किसी बात के बहस शुरू कर दी। बहस के बाद वे मौके से चले गए। चरणजीत के बयान पर इस्माईलाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। टीम ने आरोपियों से डंडा व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों को अदालत में पेश कर कारागार भेजा गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed