फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves targeted the deserted house, took away even jewelery and utensils

Kurukshetra News: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषण व बर्तन तक ले उड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted the deserted house, took away even jewelery and utensils
शाहाबाद। सुढपुर में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बना लिया और लाखों के आभूषणों के साथ-साथ बर्तन व कपड़े तक चुरा ले गए। वारदात तीन जून की बताई जा रही है, जिसमें पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित कुरुक्षेत्र रहता है जबकि उसके पिता अमी सिंह गांव में ही रहते हैं। बीमारी के चलते उन्हें इलाज के लिए कुरुक्षेत्र लाया गया तो घर पर ताला लगा था। इसी का फायदा उठा चोर घर से लाखों के आभूषण, बर्तन के अलावा कपड़े भी चोरी कर ले गए। घर जाने पर सामान बिखरा मिला तो वारदात का पता चला। पुलिस ने अब मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में गुरजीत सिहं वासी माजरी मोहल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि 12 जून को उन्होंने अपनी सुरजमुखी की फसल काटकर अपनी ट्राली में कट्टों में भरकर अपने बाड़े में खड़ी की। ट्राली में से 10 कट्टे चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले की भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ट्रक से भिड़ी कार, फिर दर्जन भर युवकों ने किया डंडों से हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपली। नेशनल हाईवे पर पहले एक कार व ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार युवक का बचाव हो गया, लेकिन हादसे के बाद ढाबे से आए दर्जन भर युवकों ने कार सवार युवकाें पर डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उन्हें चोट आई। मोहित निवासी पिल्लु खेडा जिला जींद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अलग-अलग ढाबों पर दुकानें किराए पर ली हुई है। वह कार में सवार होकर हर रोज की तरह देर रात इन दुकानों पर सामान देने निकला था। उसके साथ अंकुश वासी इसराना जिला पानीपत, जसबीर वासी पिल्लुखेडा भी कार में सवार थे। वे रोयल हट ढाबा से उड़ान ढाबा के नजदीक गांव शरीफगढ़ जा रहे थे। इसी बीच एक ट्रक चालक ने अचानक ट्रक उनकी लेन में घुसा दिया और हादसा हो गया। वे बच गए लेकिन कार से बाहर निकल ट्रक चालक से बात करने लगे तो सामने के ढाबे से दर्जन भर युवक आए और उन पर डंडों से हमला कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed