फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves targeted an abandoned house and took away cash and jewelery worth Rs 20,000.

Kurukshetra News: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, 20 हजार की नकदी व जेवरात ले उड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted an abandoned house and took away cash and jewelery worth Rs 20,000.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। कुम्हार मोहल्ला में चोरों ने एक सूने घर में घुसकर हजारों की नकदी व जेवरात चुरा लिए। मोहल्ला निवासी मीत रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा प्रीतम विदेश में रहता है। घर पर वह और उसकी पुत्रवधू रहते हैं। उसकी पुत्रवधू कई दिनों से मायके गई हुई थी। वह भी करीब 10 दिनों से रिश्तेदारी में गई हुई थी। जब वह 23 जून को अपने घर वापस आई तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर में घुसकर 20 हजार की नकदी, 15 चांदी के सिक्के, एलईडी टीवी, सोने की दो अंगूठियां, सोने का लॉकेट, कपड़े व उसकी लड़की का आधार कार्ड चुराकर ले गए हैं। उसे आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि रात्रि से ही घर की लाइट जली हुई है। चोर 22 व 23 की रात्रि को ही चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed