फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves stole cash and jewelery in Arunay village

Kurukshetra News: अरुणाय गांव में चोरों ने नकदी व गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery in Arunay village
पिहोवा। अरुणाय गांव के एक घर से तीन चोरों ने 25 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। तीनों चोर पड़ोसी युवक के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने प्रवीण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह और उसका भांजा मकान में सोए हुए थे। सुबह उठकर देखा तो सारा सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि मकान से दो मोबाइल व एक मकान बनाने के कार्य में प्रयोग होने वाली कटर मशीन व अलमारी से 25 हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उन्हें तीन युवक रात 12 बजे के करीब मकान में आते व जाते हुए दिखाई दे रहे हैं जो कि उन्हें शक की यह तीनों युवक गांव के ही है।
विज्ञापन




नकदी और सोने के गहनों के साथ युवती लापता
शाहाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 साल की युवती छह दिन से लापता है, जो अपने घर से 80 हजार रुपये की नकदी व सोने के गहने लेकर गई है। युवती के पिता ने रविवार को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पड़ोसी गांव के एक युवक पर उसे बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती 24 मई की सुबह पौने 11 बजे से ही लापता है।लापता युवती के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने साथ 80 हजार रुपये व उसकी शादी के लिए घर में रखा गले का हार, कान के कांटे व माथे के टीका के साथ अन्य सोने के गहने ले गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह चोरीशुदा मोटरसाइकिल के
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed